Faq's

संतुलित पशु आहार क्या है?
संतुलित पशु आहार सुदाना उत्तम गुणवत्ता के अनाज, राइस ब्रान, खली, भूसी, शीरा, नमक, खनिज लवण एवं विटामिनों के मिश्रण का उपयोग कर उत्पादित किया जाता है | सभी पौषक तत्व उचित अनुपात में मौजूद होते है |
सुदाना संतुलित पशु आहार खिलने के क्या फायदे है ?
संतुलित पशु आहार प्रोटीन, उर्जा, खनिज और विटामिन से भरपूर आहार है | इसके सेवन से पशु स्वस्थ रहते है एवं उनका विकास अच्छा होता है | दूध उत्पादन व फैट में वृद्धि होती है साथ ही यह प्रजनन शक्ति बढाता है |
संतुलित पशु आहार पशुओं को कितनी मात्रा में खिलाना चाहिये?
संतुलित पशु आहार निम्नानुसार पशुयों को देना चाहिए-
  • बछड़े / बचिया को 1 से 1.5 किलो ग्राम प्रतिदिन देना चाहिए |
  • दुधारू पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए 2 किलो ग्राम पशु आहार और प्रति लीटर उत्पादित दूध के लिए गाय को 400 ग्राम व भैस को 500 ग्राम खिलाना चाहिये |
क्या दुधारू पशुओ का खनिज मिश्रण (मिनरल मिक्चर) खिलाना आवश्यक है?
हां | पशुयों के शरीर को आंतरिक क्रियाओ को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए खनिज लवण की उचित मात्रा आवश्यक है | इसलिए खनिज मिश्रण खिलाना आवश्यक है |
खनिज मिश्रण खिलाने के क्या फायदे है | कितनी मात्रा में खिलाये ?
खनिज मिश्रण (मिनरल मिक्चर) खिलने के फायदे निम्नानुसार है-
  • दुधारू पशु के दूध उत्पादन में वृद्धि |
  • प्रजनन शक्ति को ठीक रखता है |
  • पशुओ में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है |
  • बछड़े / बछिया को प्रतिदिन 25 ग्राम एव वयस्क पशु जो दूध देते है को 100 से 200 ग्राम प्रतिदिन खिलाना चाहिये |